सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत:इंदौर पितृ पर्वत पर हुआ एक्सीडेंट, CCTV खंगाल रही पुलिस

इंदौर में पितृ पर्वत के पास शुक्रवार देर रात हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। वे दोनों शादी समारोह से इंदौर लौट रहे थे। पितृ पर्वत के नजदीक भैरव मंदिर के पास उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम राहुल पिता मुकेश डाबी (35) निवासी ग्राम सोनगिर हातोद और उसका भाई विनोद डाबी हैं। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास अंधेरा है। वे वाहन की टक्कर से दूर जा गिरे। डायल 100 पर राहगीर की सूचना मिलने पर गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों को अरविंदो अस्पताल भेजा गया, यहां डॉक्टरों ने अधिक खून बह जाने के कारण मौत की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक मर्ग कायम कर घटना के समय और आसपास के सीसीटीवी कैमरों से अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। बाइक सवार की मौत में डंपर चालक पर केस
बाण गंगा पुलिस ने पिछले दिनों हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में शुक्रवार रात डंपर चालक पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 20 नवंबर की दोपहर को मृतक मनीष पिता राय सिंह मोर्य (29) निवासी बिचौली हप्सी अपनी बाइक एमपी 09 एक्सई 4741 पर देपालपुर से बिचौली हप्सी जा रहा था। वह जैसे ही लवकुश चौराहे पर पहुंचा तो पीछ से आ रहे डंपर एमपी09एचएच6382 के चालक ने गाड़ी को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक सहित गिरकर मनीष की मौत हो गई थी।