बुरहानपुर में धनुर्मास की शुरुआत:स्वामीनारायण मंदिर में एक महीने तक प्रभातफेरी का आयोजन, भगवान भक्तों के घर पहुंचकर देंगे दर्शन

बुरहानपुर के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर से मंगलवार को धनुर्मास की शुरुआत हो गई है। इस दौरान भगवान स्वामीनारायण भक्तों को दर्शन देने उनके घरों तक पहुंचते हैं। सुबह-सुबह भक्त भगवान का स्वागत रंगोली बनाकर और भक्ति भाव से पूजा करके करते हैं। भगवान स्वामीनारायण को शॉल, टोपी और स्वेटर पहनाकर उनके स्कूल जाने की परंपरा निभाई जाती है। इस समय भगवान सांदीपनि ऋषि के पास शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाते हैं। स्वामीनारायण मंदिर के महंत शास्त्री ब्रजवल्लभ दासजी के अनुसार इस महीने भगवान को शिक्षा प्राप्ति के लिए भेजा जाता है। धनुर्मास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते, क्योंकि भगवान पाठशाला में व्यस्त होते हैं। कहा जाता है कि भगवान के लौटने के बाद ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इस दौरान रोज प्रभातफेरी का आयोजन किया जाता है, जो विभिन्न मोहल्लों से निकलती है। ये प्रभातफेरी एक महीने तक चलेगी।