श्योपुर में शुक्रवार रात हुई जोरदार बारिश:न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे लोग

श्योपुर में शुक्रवार देर रात तक जिले भर में झमाझम बारिश होती रही। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को घटकर 11 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसे में ठंड का असर बढ़ गया है। ठंडी हवा से लोगों की मुश्किलें बढ़ी शनिवार को भी आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से सुबह 9:00 तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो सके हैं। सर्द हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, और ऐसी परिस्थितियों में अलाव ही लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं। शनिवार को बारिश का दौर थम गया है, लेकिन ठंडी हवा लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। मावठ से किसानों के चेहरों पर खुशी जिला मुख्यालय की सड़कों पर बहुत कम आवाजाही हो रही है। इस बे-मौसम बारिश की वजह से कच्चे रास्तों पर कीचड़ की किच-किच मचने लगी है, लेकिन इस मावठ से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को फायदा होगा, जिस कारण किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।