भोपाल में पांच दिवसीय जैन पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां शुरू:1 से 5 फरवरी तक शांतिनाथ मंदिर में होगा पाषाण से भगवान बनने का अनुष्ठान

भोपाल में श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव, श्रद्धालुओं में उत्साह भोपाल के जैन नगर लालघाटी स्थित 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पाषाण से भगवान बनने का अनुष्ठान 1 से 5 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि आदित्य सागरजी, मुनि अप्रमित सागर, मुनि सहज सागर और छुल्लक श्रेयस सागर महाराज सहित कई प्रमुख संत के सानिध्य में ये अनुष्ठान होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल जैन 'टी.आई.' और मीडिया प्रभारी अंशुल जैन ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और सकल समाज के सहयोग से इसे भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिनालय में प्रतिष्ठित होने वाली जिन प्रतिमाएं जयपुर से आ चुकी हैं, और इनका स्वागत भक्ति संगीत, भजनों और मंत्रों के उच्चारण के साथ किया जा रहा है। अजय जैन 'ज्योतिष' द्वारा जिनालय भूमि प्रदाता के रूप में योगदान दिया गया है, और आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुभव सराफ के नेतृत्व में सभी कार्यों को सही दिशा में बढ़ाया जा रहा है। इस आयोजन के प्रमुख पात्रों में शैलेश रेखा जैन, पंकज सरोवर, समग्र कृष्ण, बलराम, निखिल जैन, सुरेश जैन, प्रमोद आईटी, विनोद जैन, ईशान-इंद्र आदि शामिल हैं। महोत्सव के दौरान यज्ञ और पूजा-अर्चना की जाएगी, साथ ही भक्तामर और नमोकार मंत्र का सामूहिक वाचन भी किया जाएगा। मंदिर समिति के द्वारा पूरे समाज के सहयोग से आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। समाज के प्रमुख सदस्य जैसे पंकज इंजीनियर, मनोज बबलू, अजय जैन ज्योतिषी, निखिल जैन, सुनील पब्लिशर, सुरेश जैन शिखर, संदीप जैन टाइल्स, मनीष दिगंबर, मुकेश जैन चिप्स, प्रमोद जैन सिलवानी और कई अन्य महत्वपूर्ण लोग आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।