शनिवार को दोपहर में बदला मौसम का मिजाज:लगातार दो घंटे रिमझिम बारिश हुई, भादो मास में सावन की झड़ी का एहसास

जिले में शनिवार को सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। सुबह एक घंटे रिमझिम बारिश हुई। जिसके बाद दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक लगातार बारिश होती रही। रिमझिम बारिश होने से लोगों को भादो में भी सावन का एहसास हुआ। जानकारी के मुताबिक जिले में एक जून से आज तक 2.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 724.5 मिलीमीटर थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1148.4 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अभी तक जिले के वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 1078.6 मिलीमीटर, श्यामपुर में 934.0, आष्टा में 879.0, जावर में 633.0, इछावर में 1196.5, भैरूंदा में 782.7, बुधनी में 1110.1, रेहटी में 1072.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 2.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 4.2 मिलीमीटर, श्यामपुर में 13.0, आष्टा में 0.0, जावर में 0.0, इछावर में 0.0, भैरूंदा में 3.0, बुधनी में 0.0, रेहटी में 0.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले में 26 से 28 जुलाई तक तीन दिन लगातार तेज बारिश का दौर चला था। उसके बाद से लगातार मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई थी और सावन मास में तो बिल्कुल सूखा छाया रहा। लेकिन अब भादो मास में मानसून एक्टिव हो गया है, जिससे उम्मीद की जा रही है की बारिश का दौर जारी रहने से फसलों को भी काफी लाभ होगा।