बीजेपी विधायक प्रतिनिधि ने स्वास्थ्यकर्मी से की गाली-गलौज, VIDEO:जान से मारने की दी धमकी; टेबल पर रखी फाइलें फेंकी; CMHO बोले- आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मातगुवां में बीजेपी विधायक राजेश बबलू शुक्ला के प्रतिनिधि केशव मिश्रा का फार्मासिस्ट के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना 5 सितंबर (गुरुवार) की है। जिसका वीडियो शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आया है। वायरल वीडियो में विधायक प्रतिनिधि अस्पताल में पहुंचकर फार्मासिस्ट और अस्पताल स्टाफ को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मातगुवां में संतोष कुमार वर्मा फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ है। दो दिन पहले (गुरुवार) की सुबह 10 बजे अस्पताल में मरीजों को दवा दे रहे थे। अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनिल अहिरवार पेशी पर बाहर गए हुए थे। घटना सीसीटीवी में हुई कैद बिजावर बीजेपी विधायक राजेश बबलू शुक्ला प्रतिनिधि केशव मिश्रा अस्पताल में आया और फार्मासिस्ट संतोष कुमार वर्मा को अचानक गाली-गलौज करते हुए चिल्लाने लगा। इसके बाद पास में मौजूद लोगों ने उसका विरोध किया और उसे बाहर ले गए। अस्पताल में लगे CCTV फुटेज में यह सारी घटना रिकॉर्ड हो गई। जिसकी शिकायत अस्पताल स्टाफ ने लिखित में मातगुवां थाना में की है। हालांकि, भाजपा नेता पर राजनीतिक संरक्षण होने के कारण अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसका वीडियो आज (शनिवार) की दोपहर 12.30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विधायक प्रतिनिधि ने टेबल पर रखी सरकारी रजिस्टर को फेंका फार्मासिस्ट संतोष वर्मा ने बताया कि भाजपा नेता केशव मिश्रा झोला छाप डॉक्टरों को संरक्षण देते हैं और वह लगातार हम लोगों के ऊपर दबाव बनाते हैं। जिसके चलते वह पहले भी धमका चुके हैं। 5 सितंबर को को वैक्सीनेशन डे था। इसी दौरान केशव मिश्रा सुबह अस्पताल में आए और अस्पताल स्टाफ और मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए गलत व्यवहार करने लगे। उन्होंने टेबल पर रखी सरकारी रजिस्टर को उठाकर फेंक दिया। वहां पर उपस्थित अन्य लोग उन्हें अस्पताल से बाहर की तरफ ले गए वह मुझे गालियां देते रहे। वह अस्पताल न आने और उनको देखने के लिए धमकाते रहे। यह विधायक का नाम लेकर गुंडा गर्दी करते है। सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने कहा कि अगर कोई इस प्रकार से अस्पताल में स्टाफ से बदतमीजी और गुंडागिरी करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मैं मौके पर जाकर जांच पड़ताल करवाता हूं। इस बारे में थाना प्रभारी से बात की है। थाना प्रभारी ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। इधर, मातगुवां थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस बारे में वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।