नाबालिग छात्रा को कार में सांची लेकर गया युवक:परिजनों ने पकड़कर पिटाई की, बोले- जबरदस्ती लेकर गया था

नाबालिग छात्रा को अपनी कार में सांची लेकर गए युवक की शहर के इंडियन चौराहे पर छात्रा के परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी। युवक को पीटने के साथ कार में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। जाम की स्थिति बनने पर यातायात और थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। कार और युवक को दोनों को थाने ले जाया गया। निजी स्कूलों में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के परिजनों को सूचना मिली थी कि कार चालक युवक छात्रा को अपनी कार में बिठाकर कहीं ले गया था। परिजनों को जैसे ही खबर लगी तो परिजन सांची रोड स्थित स्कूल पहुंच गए और यहां से उन्होंने कार का पीछा किया। इसके बाद इंडियन चौराहे पर कार चालक युवक को रोककर उसकी जमकर धुनाई कर दी साथ ही कार में भी तोड़फोड़ की। परिजनों का कहना है कि वह छात्रा को जबरदस्ती लेकर गया था। थाने में युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपनी कार से छात्र को सांची लेकर गया था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सूचना मिलने पर कार चालक युवक का पिता भी थाने में पहुंचा पिता ने कहा कि अगर उसके बेटे ने कुछ गलत काम किया है तो उसे जेल में डाल दो। इस पूरे मामले में पुलिस छात्रा से भी पूछताछ करेगी।