अफीम तस्करों ने तीसरे साथी का नाम उगला:ग्वालियर से अफीम लाकर पुड़िया बनाकर बेचते थे, रिमांड के बाद जेल भेजे गए

10 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार हुए दो आरोपियों की पुलिस रिमांड खत्म हो चुकी है। रविवार को कोर्ट में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों ने रिमांड के दौरान कबूला कि वह ग्वालियर से अफीम खरीदकर लाते थे। उन्होंने अपने तीसरे साथी का नाम भी उगला है। रामेश्वर चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े, आरक्षक पंकज साहू व अनुराग सिंह की टीम ने ग्राहक बनकर अफीम बेचने वाले आरोपी ललित पिता शिवकुमार सिंह तोमर निवासी नर्मदापुरम (माता चौक) व फिरोज मंसूरी निवासी मलगांव टेमी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपए कीमती एक किलो अफीम व पलसर बाइक जब्त की है। ललित नशे की खेप लाता था और यहां फिरोज के माध्यम से पुड़िया बनाकर बेचता था। डिलीवरी बॉय फिरोज को एक पुड़िया डिलीवर करने के 500 रुपए मिलते थे। दोनों से नशे के नेटवर्क के बारे में पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की गई। खुलासा हुआ कि तोमर मूलतः ग्वालियर क्षेत्र के मुरैना का है। ग्वालियर का ही एक साथी उसे अफीम लाकर देता था। फिर तोमर और फिरोज अफीम की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर शहर में 5 से 10 हजार रुपए में बेचते थे। पुलिस को बताए गए तीसरे साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए ग्वालियर भी रवाना होगी।