अगले तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं:गर्मी का एहसास हो रहा, मौसम विभाग का कहना 31 अगस्त के बाद होगी बारिश

शाजापुर में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश अब थम गई है। अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट नहीं है। मंगलवार सुबह से ही आसमान पूरी तरह से खुल रहा। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक सत्येंद्र धनोतिया का कहना है कि आज से अगले 3 दिन तक मौसम इसी तरह का खुला रहेगा। कहीं-कहीं वर्ष की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 5 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। शाजापुर जिले में पिछले दिन से आज तक 17.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बारिश शाजापुर तहसील में हुई है, यहां 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी तरह तहसील मोहन बड़ोदिया में 19 मिमी, शुजालपुर में 8 मिमी, कालापीपल में 7 मिमी, गुलाना में 26 मिमी, पोलायकलां में 10 मिमी और अवंतीपुर बड़ोदिया में 8 मिमी वर्षा हुई है। 1 जून से अब तक शाजापुर में 780 मिमी हो चुकी है। मोहन बड़ोदिया में 879 मि.मी., शुजालपुर में 755 मि.मी., कालापीपल में 983 मि.मी., गुलाना में 627 मि.मी., पोलायकलां में 460.9 एवं अवंतीपुर बड़ोदिया में 700 मि.मी., इस प्रकार कुल 740.7 मि.मी. औसत वर्षा हुई है। वहीं, शाजापुर के चिल्ला डैम में भी 17.6 फिट पानी दर्ज किया जा चुका है।