पीसीसी अध्यक्ष की कार को ट्रक ने मारी टक्कर:भोपाल-इंदौर हाईवे पर हादसा; वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पटवारी

बुधवार को भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा फंदा टोल टैक्स के पास हुआ, जिसमें उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जीतू पटवारी सुरक्षित हैं। फंदा टोल के पास हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय पूर्व मंत्री पटवारी अपनी कार से भोपाल की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना तुरंत जिला कांग्रेस को दी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। यह हादसा लसूलिया के निकट फंदा टोल के पास हुई। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।