इंदौर सहित प्रदेश में प्राइवेट स्कूल आज हड़ताल पर:किराएनामे के नए नियम से स्कूल संचालक परेशान, विरोध में कई संगठन शामिल

मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी किए गए नए मान्यता नियमों के विरोध में प्राइवेट स्कूल संगठनों ने 30 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल रखी है। नए नियमों के तहत आठवीं तक की कक्षाओं के लिए किराए के भवनों में चल रहे स्कूलों को पंजीकृत किराएनामा जमा करना अनिवार्य किया गया है। एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सोनी के अनुसार, यह नियम विशेष रूप से अवैध कॉलोनियों, ग्रामीण क्षेत्रों और पट्टे की जमीनों पर चल रहे स्कूलों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार इस शर्त को वापस नहीं लेती है, तो हजारों प्राइवेट स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंच जाएंगे, जिससे लाखों बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। इस विरोध में माइनॉरिटी स्कूल एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष याकूब मेमन, खजराना एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सलमान हाशमी और एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा भी शामिल हैं। तीनों संगठनों ने मिलकर राज्यव्यापी स्कूल बंद का आह्वान किया। विशेष रूप से इंदौर जिले में सभी प्राइवेट स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखा जा रहा है। स्कूल संगठन लंबे समय से मान्यता के जटिल प्रावधानों में छूट की मांग कर रहे हैं। नए दिशा-निर्देशों ने स्कूल संचालकों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। संगठनों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करेगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।