गाजियाबाद के मोदीनगर में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त:एसडीएम की रेड, 13 मशीनें जब्त; पुलिस को भी लगाई फटकार

मोदीनगर में उपजिलाधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने भोजपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन का भंडाफोड़ किया। एपीएस कंपनी द्वारा बिना किसी अनुमति के भोजपुर पुलिस की नाक के नीचे यह अवैध कार्य किया जा रहा था। राजस्व विभाग की टीम के साथ की गई छापेमारी में खसरा नंबर 268 और 278 में चल रहे अवैध खनन को पकड़ा गया। मौके से 10 डंपर, 2 पॉकलैंड और 1 ग्रेडर मशीन जब्त की गईं। एसडीएम ने इस मामले में भोजपुर पुलिस की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और फटकार लगाई। जब्त की गई सभी मशीनें पुलिस के सुपुर्द कर दी गई हैं। एसडीएम ने सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने और किसी भी स्थिति में अवैध खनन न होने देने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि भोजपुर के चुड़ियाला, सैदपुर, दौसा बंजारपुर, आबिदपुर मानकी और कलछीना सहित कई गांवों से लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सचिन पंवार, राजस्व निरीक्षक आलोक गुप्ता, लेखपाल गौरव मलिक, गौरव भारद्वाज, रितु, सुबोध और पेशकार संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।