कानपुर देहात में बनेगा नया थाना 'मैथा':32 गांवों को मिलेगी सुविधा, जनवरी 2026 तक निर्माण कार्य होगा पूरा

कानपुर देहात में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एक नए पुलिस थाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शिवली कोतवाली से अलग किए गए क्षेत्र में बनने वाले 'मैथा' थाने का सोमवार को एसपी बीवीजीटीएस मूर्ति ने भूमि पूजन किया। यह थाना तहसील के मांडा गांव में स्थापित किया जाएगा। यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को इस परियोजना का निर्माण कार्य सौंपा गया है। इस थाने में प्रशासनिक भवन, कर्मचारियों के आवास, बाउंड्री वॉल, गेट और इंटरलॉकिंग जैसी सुविधाएं होंगी। पिछले वित्तीय वर्ष में मिली स्वीकृति के बाद अब शासन से बजट मिलने पर निर्माण कार्य शुरू हुआ है। कई गांवों को मिलेगी सुविधा नए थाने के बनने से आसपास के 32 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में शिवली थाने के अंतर्गत आने वाली भाऊपुर और मैथा चौकी को भी नए मैथा थाने में समायोजित किया जाएगा। परियोजना प्रबंधक सत्यप्रिय के अनुसार, पूरा निर्माण कार्य 12 जनवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इन लोगों की रही मौजूदगी भूमि पूजन कार्यक्रम में रसूलाबाद सीओ राजीव सिरोही, शिवली कोतवाल हरमीत सिंह, रूरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह, रनियां थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।