केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार:जिलाध्यक्ष ने यमुना में स्नान कर किया आचमन, बोले-दिल्ली CM ने नहीं निभाया सफाई का वादा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने के आरोप के बाद भाजपा ने जमीनी स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। बागपत के भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने काकौर गांव के यमुना घाट पर पहुंचकर न केवल स्नान किया, बल्कि पूजा-अर्चना के साथ यमुना जल का आचमन भी किया। महाकुंभ में करोड़ों लोग श्रद्धा के साथ स्नान कर रहे वेदपाल उपाध्याय ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने चुनाव जीतने के लिए यमुना की सफाई का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने केजरीवाल पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप भी लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासन में प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों लोग श्रद्धा के साथ स्नान कर रहे हैं। भाजपा नेता ने दावा किया कि वे रोजाना यमुना स्नान करते हैं। इसका जल भी पीते हैं। यमुना में स्नान और आचमन करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता अब केजरीवाल को प्रदेश में भी नहीं रहने देगी।