नोएडा में रेप के आरोपी को भेजा जेल:2 जनवरी को छात्रा को अगवा कर ले गया था बिहार, पुलिस ने किया बरामद

छात्रा को अगवा कर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार निवासी आरोपी की गिरफ्तारी सेक्टर-80 से हुई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया,जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में एक किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। किशोरी के परिजनों ने दो जनवरी 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी को बबलू चौहान नाम का व्यक्ति अगवा कर ले गया है। इसके बाद किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए एक टीम गठित की गई। टीम ने बबलू के दोस्तों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसके बाद टीम को बिहार भेजा गया। वहां से किशोरी को बरामद कर लिया गया। लेकिन नामजद आरोपी बबलू फरार हो गया। किशोरी के बयान और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद केस में रेप और पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई। फरार चल रहे बबलू चौहान को आखिर सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।