नेपाल से लगे 7 जिलों में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सीएम योगी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

नेपाल से लगे 7 जिलों में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सीएम योगी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

नेपाल से लगे 7 जिलों में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सीएम योगी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई की गयी। इस दौरान कुल 298 अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार को चिन्हित किया गया जबकि 223 अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी की गयी। वहीं, 198 अवैध निर्माण को सील करते हुए 130 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। सीएम योगी का बुलडोजर पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में अवैध निर्माण पर खूब गरजा। वहीं, सबसे अधिक श्रावस्ती में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गयी। श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंडो नेपाल बार्डर के 10 किमी. के मध्य सरकारी भूमि और निजी भूमि पर बने अवैध मजिस्द, ईदगाह, मदरसे और मजार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में याेगी सरकार के निर्देश पर श्रावस्ती में अब तक 149 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 149 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 140 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 37 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।