दो साल में 15 चक्कर, फिर भी नहीं मिली डिग्री:आगरा यूनिवर्सिटी से एमएससी एग्रीकल्चर किया है मप्र के छात्र ने, अब मांगी मदद

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक छात्र ने मदद की गुहार लगाई है। आकाश 2023 से अपनी डिग्री के लिए भटक रहा है। आकाश का कहना है कि माता-पिता बीमार है, उनकी देखभाल के लिए घर नहीं छोड़ पाता। लेकिन विश्वविद्यालय के चक्कर लगा-लगाकर वो परेशान हो गया है।
आकाश लालवानी ने एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई आरबीएस कॉलेज बिचपुरी 2017 कैंपस से की थी। इसकी डिग्री के लिए 15 फऱ्वरी 2023 में एप्लाई किया था। इंतजार करने के बाद भी जब डिग्री नहीं आई तो आकाश ने विश्वविद्यालय में संपर्क किया। बताया गया कि वो एब्सेंट रहा है। आकाश का कहना है कि कॉलेज से डॉक्यूमेंट कलेक्ट किए। सीनेट हाल में जाकर MSc Ag डिपार्टमेंट में कागज दिए। इसके बाद भी कई महीनों के इंतजार के बाद डिग्री नहीं आई। आकाश ने फिर से यूनिवर्सिटी में संपर्क किया। तब यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों के चुनाव चल रहे थे। काम अटक गया और अब तक मुझे मेरी डिग्री नहीं मिली है। जबकि आकाश कॉलेज से थीसिस निकलवा कर भी दे चुका है। मध्यप्रदेश का है रहने वाला
आकाश मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला है। माता-पिता बीमार हैं। डिग्री नहीं मिली है इसलिए नौकरी नहीं मिल रही है। फिलहाल एक कोचिंग सेंटर के साथ जुड़कर कंसलटेशन का काम कर रहे हैं। आकाश का कहना है कि आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है। लगभग दो सालों में 15 चक्कर विश्वविद्यालय के काट चुका हूं। मेरी गलती नहीं पता चल रही है। अब आकाश ने सभी से मदद मांगी है कि यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर तक मैसेज पहुंचे, जिससे डिग्री मिल सके।