मेरठ में डिवाइडर से टकराकर ई-रिक्शा पलटा:गले में पहना धागा किसी चीज में फंसने से ड्राइवर की मौत, काम के बाद वापस गांव जा रहा था

मेरठ में सोमवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जंगेठी निवासी गौरव नाम का युवक अपने दोस्त सुधीर के साथ ई-रिक्शा से गांव की तरफ जा रहा था। सरधना रोड स्थित किंग्स पार्क कॉलोनी के सामने अचानक उनका ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के दौरान गौरव का गर्दन में पहना हुआ धागा ई-रिक्शा में फंस गया। गाड़ी के पलटने से उत्पन्न झटके के कारण धागे ने गौरव का गला दबा दिया। घटना के बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना सड़क सुरक्षा के महत्व और ई-रिक्शा चालकों के लिए सुरक्षा मानकों की आवश्यकता को रेखांकित करती है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गले में पड़ा धागा रिक्शे में किसी चीज से अटका
हादसे के समय गौरव ई- रिक्शा चला रहा था। वहीं उसका साथी सुधीर पीछे की तरफ बैठा था। चालक के गले में पड़ा धागा रिक्शे में किसी चीज से अटक गया। रिक्शा पलटने के दौरान धागा अटकने से झटका लगने के कारण गौरव का गला का दब गया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गया। सुधीर अन्य लोगों की मदद से गौरव को पास के अस्पताल ले गया। लेकिन उसने तब तक दम तोड़ दिया था। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव निवासी गौरव पुत्र ओमपाल सिंह ई रिक्शा चलाता था। गौरव सोमवार शाम किसी काम से कंकरखेड़ा आया था। जिसके बाद वह गांव के ही दोस्त सुधीर के साथ ई-रिक्शा से वापस गांव की तरफ जा रहा था। इसी बीच सरधना रोड पर किंग्स पार्क कॉलोनी के सामने ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।