लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा डंडे लेकर निकली:पार्क और सड़क पर अश्लीलता का विरोध, पुलिस भी सक्रिय

लखनऊ पुलिस जहां वेलेंटाइन-डे वेलेंटाइन डे पर हुड़दंग, अश्लीलता और महिला सुरक्षा से संबंधित अराजकता करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए गश्त कर रही है।
दूसरी तरफ अखिल भारतीय हिंदू महासभा डंडे लेकर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने वाले से निपटने की बात कह कर सड़कों पर हैं। प्रेमी-युगल नहीं अश्लीलता करने वाले टारगेट अखिल भारतीय हिंदू महासभा के महासचिव शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि उनका संगठन शहर में अश्लीलता और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ उतरी है।
डंडा प्रतीक के लिए साथ में लेकर निकला गया है। हम लोग पुलिस के सहयोग से अराजकता करने वालों से निपटेंगे। प्रेमी युगल को कोई भी परेशान नहीं करेगा। 100 पिंक बूथ और पिंक स्कूटी से हो रही निगरानी
लखनऊ में प्रेमी-युगल से साथ कथित समाज के ठेकेदारों और अराजकता करने वालों से निपटने के लिए 100 पिंक बूथ और पिंक स्कूटी निगरानी कर रही है।
इसके लिए गौतम बुद्ध पार्क, जनेश्वर मिश्रा पार्क, लोहिया पार्क, रिवरफ्रंट, कुकरैल पिकनिक स्पॉट और चिड़ियाघर के साथ फीनिक्स पलासियो, फीनिक्स यूनाइटेड, लुलु मॉल, सहारागंज मॉल में पुलिस कर्मियों को सादे में तैनात हैं। पिंक स्कूटी से हो रही गश्त, थानेदार अलर्ट
महिला सुरक्षा के लिए 100 पिंक स्कूटी सवार महिला सिपाही गश्त पर हैं। साथ ही 10 पिंक चार पहिया गाड़ियों से पेट्रोलिंग की जा रही है। थानेदारों और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अलर्ट मोड पर हैं। सोशल मीडिया पर रहेगी नजर, अफवाह फैलाने पर कार्रवाई सेफ सिटी कंट्रोल रूम में 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जाएगी। ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
वहीं सोशल मीडिया पर अश्लील, आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम और 1090 पर करें शिकायत
डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि वेलेंटाइन डे को लेकर लखनऊ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें पूरी तरह तैयार हैं। महिला सुरक्षा और सार्वजनिक शांति को ध्यान में रखते हुए कई स्तरों पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।