22 करोड़ से शुरू होंगे विकास कार्य:1 साल पहले स्वीकृत कार्यों के नगर निगम ने जारी किए टेंडर; 3 लाख आबादी को राहत

शहर में लटके विकास कार्यों को अब नगर निगम ने कराना शुरू कर दिया है। कई विकास कार्य ऐसे भी हैं जो फरवरी-2024 में स्वीकृत हुए थे। विकास कार्यों के शुरू होने से करीब 3 लाख आबादी को राहत मिलेगी। कुल 22 करोड़ रुपए से विकास कार्य होंगे। लेबर कॉलोनियों में भी होंगे विकास कार्य
नगर निगम द्वारा लेबर कॉलोनियों के पीछे की सर्विस लेन का सुधार होगा। लाल कॉलोनी और शास्त्री नगर कॉलोनी की कई सर्विस लेन में इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य के लिए नगर निगम ने टेंडर निकाले हैं। 233 विकास कार्य किए जाएंगे
इसके साथ ही काकादेव और नगर निगम की मलिन बस्तियों में भी नाली और सड़क का निर्माण कार्य होगा। सड़कों, गलियों, नाली और पार्कों के निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम 15 फरवरी को टेंडर कराने जा रहा है। करीब 20.52 करोड़ रुपये से करीब 233 विकास कार्य होंगे। नगर निगम निधि से कराए जाएंगे कार्य
नगर निगम निधि से होने वाले कार्यों को लेकर पहले से स्वीकृति दी जा चुकी है। इसमें कई कार्य ऐसे भी हैं जिनकी स्वीकृति एक वर्ष पहले दी गई थी लेकिन टेंडर न होने की वजह से विकास कार्य नहीं हो सके। ऐसे सभी पुराने और नये स्वीकृत कार्यों को मिलाकर नगर निगम ने टेंडर निकाले हैं। 3 महीने में पूरे करने होंगे विकास कार्य
नगर निगम मुख्य अभियंता एसएएफ जैदी ने निविदा को नगर निगम साइट पर भी अपलोड कर दिया है। टेंडर खुलने और वर्कआर्डर जारी होने के बाद ठेकेदारों को 30 से 90 दिनों के अंदर कार्य पूरे करने होंगे। एक साल पहले स्वीकृत किए गए कार्य
-वार्ड 110 में दिलदार खां मस्जिद से पाइप लाइन व सीसी नाली का निर्माण- 19.97 लाख
-वार्ड-47 में सिंहा रोड में सुंदरी माता मंदिर से सड़क सुधार कार्य- 19.86 लाख
-वार्ड-41 में आवास विकास हंसपुरम में प्रथम पुलिया के पास निर्माण कार्य- 19.80 लाख