गाजियाबाद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई:3 घंटे के विशेष अभियान में 557 लोग गिरफ्तार, सभी का चालान

गाजियाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने 557 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान किया गया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जिले के कई इलाकों में लोग खुलेआम सड़कों पर शराब पीते हैं। इससे आने-जाने वालों को परेशानी होती थी। अभियान के दौरान सड़क किनारे और शराब की दुकानों के आसपास चेकिंग की गई। ट्रांस हिंडन जोन में डीसीपी निमिष पाटिल के नेतृत्व में 162 लोगों को पकड़ा गया। इनमें इंदिरापुरम से 27, कौशांबी से 26, खोड़ा से 25, साहिबाबाद से 22, लिंक रोड से 27, शालीमार गार्डन से 17 और टीला मोड़ से 18 लोग शामिल हैं। डीसीपी रुरल सुरेंद्र नाथ तिवारी के अनुसार, देहात जोन में 153 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें लोनी से 18, ट्रोनिका सिटी से 18, अंकुर विहार से 5, लोनी बॉर्डर से 8, मसूरी से 17, मुरादनगर से 29, मोदीनगर से 14, निवाड़ी से 5, भोजपुर से 11, वेव सिटी से 12 और क्रॉसिंग रिपब्लिक से 16 लोग शामिल हैं। यह अभियान पिछले ढाई महीनों से चल रहा है। इसमें गाजियाबाद के सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल रहे।