अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर फिर जाम:दुर्गापुर से रामगंज तक सैकड़ों वाहन फंसे, धीरे-धीरे निकलवाया जा रहा

प्रयागराज में माघ मेले के दौरान भारी भीड़ के कारण अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक बार फिर जाम की स्थिति बन गई है। कल प्रयागराज में भीड़ के कारण हाईवे को बंद करना पड़ा था, जिसे काफी विवाद और प्रयास के बाद देर शाम खोला गया था। आज सुबह से ही हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। रामगंज थाना क्षेत्र में दुर्गापुर बाजार से लेकर रामगंज बाजार तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। अमेठी के रास्ते प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को अभी भी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। धीरे-धीरे निकाले जा रहे वाहन
स्थानीय प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रयागराज में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन धीरे-धीरे वाहनों को निकाल रहा है, ताकि मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव न बढ़े। हालांकि इस स्थिति से लोगों को कब तक राहत मिलेगी, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। कुंभ को लेकर प्रमुख मार्ग है
यह हाईवे अमेठी से होकर अयोध्या-प्रयागराज को जोड़ता है और माघ मेले के दौरान यह श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख मार्ग है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास कर रहा है।