महाकुंभ स्नान करने आई महिला की हत्या:धारदार हथियार से गला काटा, बाथरूम में मिली लाश, पति-पत्नी बताकर किराए पर लिया था कमरा

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने आई युवती की हत्या के बाद शव को बाथरूम में छिपा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात झूंसी के आजाद नगर की है। बताया गया कि एक युवक और युवती मंगलवार को महाकुंभ में स्नान को लेकर झूंसी पहुंचे। ठहरने के लिए कमरा खोज रहे थे। इस दौरान आजाद नगर में सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें अपना कमरा किराए पर दे दिया। इस दौरान दोनों ने अपने आप को पति-पत्नी बताया। बुधवार को घर में कोई हलचल नहीं होने पर लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया तो युवती का शव बाथरूम में मिला। वहां खून के छीटे पड़े थे। युवक घर के अंदर नहीं था। पुलिस जांच में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है...