अमेठी में ईंट भट्ठे के मुंशी की मौत:महुआ के पेड़ पर लटका मिला शव, रात से था लापता

अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे के मुंशी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मल्लेपुर गांव के बाहर बाग में महुआ के पेड़ पर खरगपुर निवासी 38 वर्षीय शिव प्रकाश कोरी का शव रस्सी से लटका मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव को देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल के पास मृतक की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली, जिस पर हेलमेट लगा हुआ था। मृतक मंगलवार से लापता था। शिव प्रकाश हेमई का पुत्र था और ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि मृतक वहां कैसे पहुंचा। यह भी जांच का विषय है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या करके शव को पेड़ पर लटकाया गया है। अभी तक मृतक के परिजनों ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।