जिला जेल की सुरक्षा पर सवाल:तीन सीसीटीवी कैमरे खराब मिले, महिला आयोग सदस्य ने दिए तुरंत ठीक कराने के निर्देश

कन्नौज जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आई हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पण्डेय ने डीएम सुभ्रान्त कुमार शुक्ला और एसपी बिनोद कुमार के साथ जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। महिला आयोग सदस्य ने नाराजगी जताते हुए कैमरों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। जेल निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अकरम खां, कारापाल विजय कुमार शुक्ला समेत कई अधिकारी मौजूद थे। जेल में नाबालिग से रेप मामले में सपा नेता नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव पिछले 7 महीने से बंद हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर पहले से सवाल उठते रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों के खराब होने से सुरक्षा व्यवस्था पर और भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रचार-प्रसार की कमी का दिखा असर महिला आयोग सदस्य के दौरे में प्रचार-प्रसार की कमी रही। इस वजह से उनके सामने शिकायत दर्ज कराने केवल 4 फरियादी पहुंचे। फरियादियों की समस्याओं के लिए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे गए। लेकिन किसी भी फरियादी की समस्या का तत्काल समाधान नहीं हो सका। मेडिकल कॉलेज में बेड पर नहीं मिली चादर राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। जहां उन्हें किसी भी बेड पर चादर नजर नही आए। शौचालय में गंदगी देखने को मिली। मेडिकल कालेज परिसर में जगह-जगह पर दीवारों पर पान-मसाला और पीक के निशाने दिखाई दिए। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये मेडिकल कालेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे बेड पर चादरों को तत्काल बदलवाएं और शौचालय की प्रतिदिन साफ-सफाई करवाएं। 250 बच्चों को पढ़ाता मिला एक टीचर कम्पोजिट विद्यालय नगर क्षेत्र कन्नौज का निरीक्षण करने पर राज्य महिला आयोग की सदस्य को 250 छात्र-छात्राओं को एक ही शिक्षक पढ़ाता मिला। पूछने पर टीचर ने बताया कि अन्य टीचरों की ड्यूटी दूसरी जगहों पर लगी है। ये सुनकर महिला आयोग की सदस्य का पारा चढ़ गया और उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर नराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए। पुनवृत्ति न की जाए।