आगरा में बन रही थी बड़ी यूनिवर्सिटीज की फर्जी मार्कशीट:10 से 20 हजार में ऑन डिमांड करता था तैयार, 5000 से ज्यादा मार्कशीट बनाई

आगरा एसटीएफ ने आन डिमांड हाईस्कूल, इंटर व स्नातक की फर्जी मार्कशीट बनाने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। इसके पास से बड़ी संख्या में अलग-अलग कॉलेज की फर्जी मार्कशीट व ब्लैंक मार्कशीट मिली हैं। इसने बताया कि पूरे देश की अलग-अलग यूनिवर्सिटी की मार्कशीट व डिग्री 10 से 20 हजार रुपए में बना देता था। अब तक करीब 5000 से ज्यादा मार्कशीट बना चुका है। एसटीएफ निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अर्जुन नगर गेट के पास एक व्यक्ति नकली मार्कशीट बनाने का काम करता है। सूचना पर एसटीएफ टीम ने छापा मारा। मार्केट में एक दुकान में धनेश मिश्रा नाम का व्यक्ति मिला। जब दुकान में चेकिंग की गई तो बड़ी मात्रा में फर्जी मार्कशीट मिली। इसके अलावा बड़ी संख्या में अलग-अलग यूनिवर्सिटी की ब्लैंक मार्कशीट भी थीं।