गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई:जीडीए ने 20 हजार वर्ग गज में फैली दो कॉलोनियां और एक भवन किया ध्वस्त

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मंगलवार को शहरी और देहात क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण ने गांव पिपलेड़ा और शेखपुरा खिचरा में अवैध रूप से विकसित की जा रही करीब 20,000 वर्ग गज की दो कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। इसके अलावा, देहात क्षेत्र के गालंद में चल रहे अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया। जीडीए के प्रवर्तन अनुभाग जोन-8 ने दिलशाद एक्सटेंशन-2 भोपुरा में स्थित भवन संख्या B-1/1 डीएलएफ को भी डिमोलिश किया। जीडीए अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई अवैध निर्माण को रोकने और नियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करने के लिए की गई है।