होली और जुमे को लेकर प्रशासन एलर्ट:अलीगढ़ में 9 सेक्टर मे बांटा गया शहर, ड्रोन से होगी संवेदनशील इलाकों की निगरानी

होली का त्योहार इस बार जुमे (शुक्रवार) को पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर रमजान का पाक महीना भी चल रहा है और मुस्लिम समाज के लोग रोजे रख रहे हैं। ऐसे में जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया है। हर एक प्वाइंट पर नजर रखी जा रही है और शहर को 9 सेक्टरों में बांट दिया गया है। होली तक शहर के सभी थानों में अतिरिक्त फोर्स लगा दी गई है और लगातार पैदल गश्त करके अधिकारी क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। जिससे कि जिले की शांति व्यवस्था बरकरार रहे और अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश न कर सकें। सादी वर्दी में पुलिस कर रही निगरानी अलीगढ़ प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शामिल है। ऐसे में यहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट है। शांति समितियों के साथ बैठक करके लगातार उनसे कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सादी वर्दी में भी पुलिस टीम तैनात की गई है। जिले के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है और यहां त्योहार के लिए पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ बल भी तैनात किया जाएगा। जिससे कि कोई माहौल खराब करने की कोशिश न करे। वहीं अलीगढ़ के शहरी और ग्रामीण इलाकों में धारा 164 पहले से लागू है। जिससे हुड़दंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई हो सके। 9 सेक्टर बनाए, त्योहार पर उड़ेंगे ड्रोन अलीगढ़ शहर को पुलिस ने 9 सेक्टर में बांट दिया है। हर दिन पुलिस अधिकारी इलाके में पैदल गश्त करके व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देर रात तक टीमें संवेदनशील इलाकों में निगरानी कर रही हैं। सेक्टर स्कीम में कोतवाली, देहलीगेट, रोरावर, सासनीगेट, सिविल लाइंस, क्वार्सी, बन्नादेवी, गांधीपार्क और महुआखेड़ा थाने को शामिल किया गया है। यहां निगरानी करने के लिए नोडल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एसीएम प्रथम व द्वितीय अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे। वहीं त्योहार के दिन पुलिस ड्रोन उड़ाकर सभी इलाकों की निगरानी करेगी। पुलिस अपने कंट्रोल रूम से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखेगी। जरा भी गड़बड़ी नजर आने पर फोर्स तत्काल कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक ने बताया कि लगातार शांति समितियों के साथ बैठक की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वह किसी के बहकावे में न आए और आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। किसी ने जरा भी गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।