लखनऊ में युवक ने फांसी लगा दी जान:परिवार बाबा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव गया था

लखनऊ के पारा इलाके में 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना के वक्त युवक घर में अकेला था। परिवार दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव से आपस आकर उठाया कदम, दोस्त ने दी सूचना उदयपुर प्रतापगढ़ निवासी राजेंद्र लखनऊ के पारा अर्जुन विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को उनके पिता जयराम विश्वकर्मा का देहांत हो गया था। पूरा परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव चला गया था। उनका लड़का योगेश विश्वकर्मा 8 मार्च को वापस लखनऊ आ गया। घर में अकेला था। रविवार को पड़ोस में रहने वाले प्रियांशु तिवारी के मोबाइल का चार्जर मांगा था। हिमांशु रात में चार्जर मांगने गया था। दरवाजा न खुलने पर प्रियांशु के परिवार ने योगेश के परिजनों को सूचना दी। नाका में रहने वाली मौसी ने दी पिता और पुलिस को सूचना इस पर योगेश की नाका में रहने वाली मौसी प्रभावती को घर भेजा गया। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। जहां योगेश का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। जिसकी सूचना योगेश के पिता राजेंद्र को दी गई। इंस्पेक्टर पारा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।