होली से पहले पुलिस की तैयारी:चंदौली में दंगा नियंत्रण का विशेष प्रशिक्षण, टियर गैस से लेकर रबर बुलेट तक का अभ्यास

चंदौली में होली त्योहार को देखते हुए पुलिस ने दंगा नियंत्रण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के खेल मैदान पर पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। एएसपी अनिल यादव और एएसपी विनय कुमार सिंह की देखरेख में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण के विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई। इनमें रबर बुलेट गन, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन और हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। पुलिस कर्मियों को इन उपकरणों के सुरक्षित प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। देखें 5 तस्वीेरें... प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग टीमों ने दंगा नियंत्रण का प्रैक्टिकल डेमो भी दिया। बलवा ड्रिल में पाई गई कमियों पर फीडबैक लिया गया। पुलिस कर्मियों को इन कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण होली के मद्देनजर आयोजित किया गया था। इस दौरान भीड़ नियंत्रण के प्रभावी तरीके सिखाए गए। कार्यक्रम में आरआई रामबेलास, सीओ राजेश राय, सीओ आशुतोष और सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।