बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर:खाई में गिरी कार, परीक्षा देने जा रहीं छात्राएं बचीं, भाई गंभीर घायल

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के बिरिया तिराहे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम नीवलपुर निवासी सनोज अपनी दो बहनों आकांक्षा (18 वर्ष) और आशिकी को टैगोर विद्यालय कायमगंज में प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से ले जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सनोज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों छात्राएं बाल-बाल बच गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो कार भी खाई में पलट गई, लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज ले जाया गया। एक छात्रा रेफर
डॉक्टरों ने सनोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की ओर ध्यान खींचा है।