मैरिज लॉन के चौकीदार की हत्या:निर्माण सामग्री चोरी के शक में मिस्त्री पर आरोप, पुलिस कर रही संदिग्धों से पूछताछ

अयोध्या के सरियावा गांव में एक निर्माणाधीन मैरिज लॉन पर तैनात चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ध्रुव कुमार उर्फ बेचई पुत्र स्व. जयराम के रूप में हुई है। शनिवार की मध्यरात्रि को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और रॉड से उन पर हमला किया। गंभीर हालत में रविवार तड़के करीब तीन बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह लगभग 9 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे हरिराम ने बताया कि मैरिज लॉन से कीमती निर्माण सामग्री गायब हो रही थी, जिसके पीछे वहां काम कर रहे एक मिस्त्री पर शक था। मरने से पहले चौकीदार ने भी इसी मिस्त्री पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। मैरिज लॉन के मालिक राजेंद्र पाण्डेय ने सरिया, मोरंग, गिट्टी, बालू जैसी निर्माण सामग्री की सुरक्षा के लिए ध्रुव कुमार को चौकीदार नियुक्त किया था। थाना प्रभारी पूरा कलंदर देवेंद्र सिंह के अनुसार, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। सूत्रों की माने तो घटना में शामिल संदिग्धों को पुलिस टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।निर्मम तरीके से हत्या की गई है।