ताजमहल में महिलाओं को आज फ्री एंट्री:एएसआई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया तोहफा, अन्य स्मारकों में भी एंट्री फ्री

आगरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल सहित अन्य स्मारकों में महिला पर्यटकों को फ्री एंट्री मिलेगी। एएसआई ने महिलाओं को यह तोहफा दिया है। लेकिन मुख्य गुंबद पर जाने के लिए 200 रुपये की टिकट लेनी होगी। जिन स्मारकों में फ्री एंट्री मिलेगी उनमें ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और अन्य स्मारक शामिल हैं। सुबह से शाम तक कई स्मारकों में एंट्री फ्री मिलेगी। ताजमहल में भी फ्री एंट्री है लेकिन मुख्य गुंबद के अंदर जाने के लिए 200 रुपये की टिकट लेनी होगी। एएसआई आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि एएसआई मुख्यालय दिल्ली के निर्देश पर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यह छठा साल है, जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर्यटकों को स्मारकों में निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। कई मौकों पर मिलती फ्री एंट्री अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अलावा अन्य कई मौकों पर भी ताजमहल सहित अन्य स्मारकों में पर्यटकों को फ्री एंट्री मिलती है। इसमें शाहजहां के उर्स पर तीन दिन तक पर्यटकों को लाभ मिलता है। वीकेंड पर पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है। अगर कोई पर्यटक ऑनलाइन ताजमहल, आगरा किला या अन्य स्मारक का टिकट बुक करता है तो उसे भी छूट मिलेगी।