ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:सड़क पर घिसटने से बाइक में लगी आग, फायर ब्रिगेड पहुचंने से पहले जलकर राख

संतकबीर नगर के खलीलाबाद में एक दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर मयूर गैस प्लांट के पास हुआ। मरवटिया गांव का रहने वाला उमापति खलीलाबाद से मगहर की तरफ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सड़क पर घिसटने से उसमें आग लग गई। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। सड़क से हटाया गया ट्रक चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खलीलाबाद के मर्चरी हाउस भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सड़क से ट्रक को हटा दिया गया है।