नजूल भूमि पर आरा मशीनें:हिंदू महासभा ने डीएम से की शिकायत, कब्जा हटाकर फायर स्टेशन या गौशाला बनाने की मांग

पीलीभीत में अखिल भारत हिंदू महासभा ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पकड़िया नौगवां में 1.707 हेक्टेयर नजूल भूमि है। यह जमीन सरकारी है और बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के अधीन है। इस भूमि पर कुछ गाटा संख्याओं में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग और जिला प्रशासन की मिलीभगत से तीन आरा मशीनें अवैध रूप से स्थापित की गई हैं। महासभा का आरोप है कि राजस्व विभाग ने गलत तथ्यों के आधार पर एनओसी जारी की। इसी के आधार पर वन विभाग ने असंवैधानिक तरीके से आरा मशीनों के लाइसेंस जारी किए और उनका नवीनीकरण करता रहा। आरा मशीन संचालक सभी न्यायालयों में मुकदमे हार चुके हैं। फिर भी अधिकारियों ने न तो लाइसेंस रद्द किए और न ही अवैध कब्जा हटवाया। फायर स्टेशन या गौशाला बनाई जाएं विद्युत विभाग ने भी इन आरा मशीनों को अवैध बिजली कनेक्शन दे दिए। जबकि इन मशीनों के संचालक न तो जमीन के मालिक हैं, न पट्टेदार और न ही किराएदार हैं। हिंदू महासभा ने मांग की है कि इन आरा मशीनों के लाइसेंस रद्द किए जाएं और जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। साथ ही इस जमीन पर फायर स्टेशन या गौशाला बनाने की मांग की गई है।