कानपुर में SHO ने हेल्पर को घूसा मारकर जबड़ा तोड़ा:नवीननगर सबस्टेशन पर गांजा फूंकन से रोका था, जमीन में गिराकर पीटा

कानपुर में एसएसओ ने संविदा पर कार्य करने वाले हेल्पर को बेरहमी से पीटा। उसे इतना मारा की उसका जबड़ा टूट गया। जब हेल्पर दर्द से तड़पने लगा। तब उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे। वहां पर इलाज कराने के बहाने वो अपने भतीजे के साथ निकल गया। काकादेव थाने में हेल्पर ने एसएसओ के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। तहरीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 31 जनवरी की घटना केशवनगर रावतपुर गांव निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव नवीन नगर केसा में संविदा में हेल्पर पद पर कार्यरत है। नीरज के मुताबिक, 31 जनवरी की रात लगभग दस बजे वो रोज की तरह अपनी नौकरी पर गया। वहां पर एसएसओ विजय सिंह मौजूद थे। नीरज का आरोप है कि विजय सिंह वहां पर अन्य साथियों के साथ गांजा फूंक रहे थे। उसे देखने के साथ उन लोगों ने सबस्टेशन का गेट बंद कर दिया। नीरज से उन्होंने कहा कि तुम सबस्टेशन में नहीं आ सकते जेई से बात करो। नीरज के मुताबिक, उसने जेई को फोन किया और उन्हें पूरी जानकारी दी। इसपर उन्होंने कहा अभी तुम नौकरी करो सुबह बात करेंगे। नीरज के मुताबिक वो जैसे ही अंदर घुसे तो वहां मौजूद लोगों ने कहा कि अब तुम राम राम भी नहीं करोगे। नीरज ने इसपर कहा कि राम राम तो करते ही मगर आप लोगों ने गेट बंद कर दिया क्या करें राम राम करके। बोला-मुझे बेरहमी से पीटा नीरज का आरोप है कि इतनी बात पर एसएसओ विजय सिंह आग बबूला हो गया। उसने बेरहमी से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसमें उसका जबड़ा टूट गया। इसके बाद वो बहाने से हैलट तक पहुंचा और वहां से भतीजे के साथ निकलकर काकादेव थाने आ पहुंचा जहां आरोपी एसएसओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस के मुताबिक मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।