पीलीभीत से गोरखपुर तक ट्रेन का संचालन:केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर पूरनपुर तक किया सफर

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन से रविवार को ऐतिहासिक पल देखने को मिला। जब लंबे इंतजार के बाद पहली लंबी दूरी की ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। पीलीभीत से गोरखपुर जाने वाली इस ट्रेन को केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खुद भी पूरनपुर तक यात्रा की। यह सफर 2018 से रुका हुआ था। जब पीलीभीत में मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तन का काम शुरू हुआ था। इस दौरान लखनऊ के लिए ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। ब्रॉड गेज का काम पूरा होने के बाद भी लंबी दूरी की ट्रेन नहीं चलने से स्थानीय लोगों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया। पिछले चुनाव में जितिन प्रसाद ने लंबी दूरी की ट्रेन चलाने का वादा किया था। जिसे अब पूरा किया गया है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप भी मौजूद रहे। जितिन प्रसाद ने इस मौके पर घोषणा की कि यह महज शुरुआत है। जल्द ही पीलीभीत से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन भी शुरू की जाएगी। यात्री शिवम कश्यप ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि अब लोग आसानी से लखनऊ में इलाज करा सकेंगे। यूपी के पावर हाउस कहे जाने वाले गोरखपुर तक यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।