चौतरफा जाम, मंदिर परिक्षेत्र में पैर रखने की जगह नहीं:वाराणसी में गैर राज्यों से आए श्रद्धालुओं के वाहनों के चलते शहर ओवरलोड

वाराणसी इस समय चौतरफा जाम की चपेट में हैं। एंबुलेंस भी जाम में फंस रहे जिससे मरीजों की जान पर बन रही है। सायरन लगातार बज रहे और पुलिस के पसीने छूट रहे जाम छुड़ाने में। गैर राज्यों से आने वाली हजारों गाड़ियों के शहर में प्रवेश करने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सभी प्रवेश मार्ग पर जाम लगा है। हालात कुछ ऐसे हैं कि मंदिर परिक्षेत्र में पैर रखने की भी जगह नहीं। मैदागिन से गोदौलिया, अस्सी तक चौतरफा लोगों की भीड़ ही नजर आ रही है। दर्शन पूजन के लिए आने वाले यात्री अपने वाहन सड़क किनारे खड़ी करके चले जा रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से जाम लग जा रहा। फोरलेन, रिंग रोड से लेकर शहर की संकरी गलियां तक चोक है। चौराहे, तिराहे पर एक मिनट में ही वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही। सोमवार को रहता है अधिक दबाव सोमवार को वाराणसी में वाहनों का अधिक दबाव रहता है। काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से लोग आते हैं। वाराणसी से सटे आसपास के जिलों के कारोबारी भी सोमवार को शहर की मंडियों में खरीददारी को आते हैं। एक तरफ पूर्वांचल के लोगों की भीड़ तो दूसरी तरफ तीर्थ त्रिकोण की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का रेला। दोनों के संगम से आज वाराणसी में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों के साथ ही नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम में फंसे लोगों के सब्र का बांध टूट रहा था। भोर में बाहरी गाड़ियां शहर में आ जा रही पुलिस ने गैर राज्यों से आने वाले चार पहिया वाहनों को शहर क्षेत्र में प्रवेश करने पर मौजूद कालेज को पार्किंग स्टैंड दिया है। यूपी कालेज, संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी, एंग्लो बंगाली इंटर कालेज कैंपस में बाहरी गाड़ियों के लिए पार्किंग स्टैंड बनाए गए हैं। सुबह से शाम तक चौराहों मौजूद पुलिस बाहरी गाड़ियों को संबंधित कॉलेज ग्राउंड भेज रही वाहनों की पार्किंग के लिए। देर रात से लेकर सुबह आठ बजे तक पुलिस की गैर मौजूदगी के कारण गैर शहरों से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश कर जा रहे और मैदागिन, अस्सी, नमो घाट, सामनेघाट, लंका, बेनिया समेत अन्य आसपास की कालोनियों में वाहन खड़े कर शहर में दर्शन पूजन के लिए निकल जा रहे जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। मंदिर क्षेत्र की गलियों से लेकर सड़क तक श्रद्धालुओं का रेला तीर्थ त्रिकोण यानी काशी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं के सैलाब से काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के साथ ही शहर के अन्य मंदिर, घाट अटे पड़े है। राजघाट, रिंग रोड, रोहनिया, लोहता, लहुराबीर से लेकर बेनिया, मैदागिन, गोदौलिया, दशाश्वमेध, अस्सी, मदनपुरा, लंका, सोनारपुरा समेत अन्य इलाकों में लोग पैदल ही घूम रहे हैं।