महाकुंभ से संतकबीरनगर पहुंचा गंगाजल:SP ने पुलिस लाइन में किया 2500 लीटर का वितरण, मंदिरों के सरोवर में भी डाला

प्रयागराज महाकुंभ से उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से 2500 लीटर गंगाजल पहुंचा। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में इसका वितरण किया। यह व्यवस्था उन लोगों के लिए की गई है जो किसी कारण से महाकुंभ नहीं जा पाए। गंगाजल के वितरण के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रत्येक परिवार को एक से दो लीटर गंगाजल दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस पवित्र जल को तामेश्वर नाथ धाम, समय माता मंदिर और बखिरा स्थित सरोवर में भी डाला जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी जनपदों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से प्रयागराज से गंगाजल लाया जा रहा है। इससे सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति महाकुंभ के गंगा स्नान के लाभ से वंचित न रहे।