अखिलेश बोले- बजट की बाद में, पहले कुंभ की होगी:सरकार अपनी नाकामी छिपा रही, प्रचार इतना किया तो इंतजाम क्या किया?

महाकुंभ भगदड़ को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। बजट सत्र से पहले दिल्ली में कहा- बजट की बात तो बाद में होगी। यह सत्र और आज का दिन, कुंभ में जिनकी जान गई है, उनकी शांति के लिए बात रखी जाएगी। यूपी सरकार और उनके मुख्यमंत्री नैतिक रूप से तो जा चुके हैं।राजनीतिक रूप से कब जाएंगे? यह बड़ा सवाल है। महाकुंभ में मची भगदड़ में जिनकी जान गई है, सरकार उनकी संख्या छिपा रही है ताकि उन्हें पीड़ित परिवारों को मुआवजा न देना पड़े। अखिलेश यादव की 3 बड़ी बातें- 1- भगदड़ में खोए हुए लोगों की लिस्ट जारी करे सरकार सरकार भगदड़ में खोए हुए लोगों की लिस्ट जारी करे। शवों को पूरे सम्मान के साथ भेजा जाए। जहां तक VIP वाली बात है, तो उनके लिए अलग घाट था। उनके लिए अलग इंतजाम और प्रोटोकॉल था, लेकिन जहां घटना हुई, वहां आम लोग जाते हैं। 2- जब निमंत्रण दिया था, तो सरकार की तैयारी क्या थी सरकार कह रही थी कि महाकुंभ में 40 करोड़ लोग स्नान करेंगे। सरकार ने जब निमंत्रण दिया था, तो सरकार की तैयारी क्या थी? यह सरकार की गलती है। अपनी नाकामी छिपा रही है। 3- अब साधु-संत भी कह रहे हैं कि आप झूठे हैं जो अभी भी लोग फंसे हैं, सड़कों पर उनका इंतजाम किया जाए। जब आपने प्रचार इतना किया, तो इंतजाम क्या किया? अब तो साधु-संत भी कहने लगे हैं कि आप झूठे हैं। सोचिए, इससे ज्यादा नैतिक हार क्या हो सकती है? भगदड़ में हुई थी 35 से 40 मौतें मौनी अमावस्या पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को भगदड़ मच गई थी। हादसे में 35 से 40 मौतें हो गईं। हालांकि, सरकार ने अब तक 30 मौतों की पुष्टि है। ----------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें- महाकुंभ की सबसे महंगी डोम सिटी में आग लगी महाकुंभ की सबसे महंगी डोम सिटी में गुरुवार शाम को आग लग गई थी। काटेज नंबर-1 में आग लगी थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर