रायबरेली में अज्ञात वाहन ने युवती को कुचला:हाईवे पर कई ट्रकों ने भी रौंदा, शव के बिखरे हुए अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बछरावां मौरावा मार्ग पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह जल्दी छोटकवा खेड़ा में एक अज्ञात वाहन ने 18 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कई ट्रकों ने भी उसके शव को कुचल दिया। मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के हरिया की रहने वाली थी। लक्ष्मी अपने परिवार के साथ शुक्ला ब्रिक फील्ड में मजदूरी करती थी। घटना के समय वह सड़क पर किसी काम से आई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और भट्टे के मजदूर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत ट्रकों की आवाजाही रोकी। शव के बिखरे हुए अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।