होली और जुमे की नमाज का समय तय:संतकबीरनगर में 14 मार्च को दोपहर 1 बजे तक होली, 2 बजे के बाद नमाज, डीएम बोले अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

संतकबीरनगर में होली और रमजान के त्योहारों को लेकर प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तवंर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 14 मार्च 2025 को होली और जुमे की नमाज का समय निर्धारित किया गया। होली का रंग खेलने का समय सुबह से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मुस्लिम समुदाय दोपहर 2 बजे के बाद नमाज अदा करेगा। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह बैठक में उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी से त्योहारों को भाईचारे और शांति के साथ मनाने का आग्रह किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे तुरंत प्रशासन को सूचित करेंगे। जिलाधिकारी ने बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने उपस्थित धर्मगुरूओं व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के माध्यम से जनपदवासियों को त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं आपसी समन्वयता के साथ मानने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक दूसरें की भावनाओं का आदर एवं सम्मान करते हुए अपने-अपने हिसाब से त्योहारों को मनाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में व्यवधान पैदा करने की कोशिश करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए होलिका दहन स्थल का निरीक्षण कर लिया जाए, परम्परागत ढंग से होलिका दहन व होली त्योहार मनाया जाए, कोई नई परम्परा न चलाया जाए। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि होली त्योहार में होलिका दहन पक्की सड़कों पर न किया जाए क्योंकि आग से डामर पिघल कर सड़क खराब हो जाती है इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने यह भी अपील किया है कि सभी त्योहार धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आपसी भाई चारे के साथ मनाया जाए।