बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से की लूट:टक्कर मारकर छीने 3 हजार रुपए और मोबाइल, कार्रवाई की मांग

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में लहरपुर मार्ग पर 24 जनवरी को एक व्यापारी से लूटपाट की वारदात सामने आई है। फेरी लगाकर वापस लौट रहे व्यापारी नौशाद अली को दो बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले नौशाद की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद 3 हजार रुपए की नगदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने तुरंत थाने में जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस अधिकारी मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं, जिससे पीड़ित व्यापारी परेशान है। क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय से बदमाशों द्वारा इस तरह की लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।