मिर्जापुर में 50 युवाओं के लोन आवेदन रद्द:शहर में जाम से उद्योग प्रभावित; शास्त्री सेतु 2 घंटे खुलेगा

मिर्जापुर में मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान को बड़ा झटका लगा है। बैंकों ने 50 युवाओं के लोन आवेदन निरस्त कर दिए हैं। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक में यह जानकारी संयुक्त आयुक्त उद्योग ने दी। इस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बैंकवार पुनः सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। उद्यमियों ने बताया कि जाम की समस्या से उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए मंडलायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि शास्त्री सेतु को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक खोला जाए। महायोजना 2031 की समीक्षा के दौरान हनुमान पड़रा में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण का भी निर्देश दिया। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मंडलीय अधिकारी की अनुपस्थिति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेंद्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।