शाहजहांपुर में शादी से पहले भागा दूल्हा:परिवार ने बदनामी के डर से दुल्हन का विवाह दूसरे युवक से कराया

शाहजहांपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र की एक लड़की की शादी कांट क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। शनिवार की रात को बारात आनी थी। दुल्हन पक्ष ने सभी तैयारियां कर ली थीं और मैरिज लॉन में दुल्हन का इंतजार हो रहा था। देर रात तक जब बारात नहीं पहुंची, तो दुल्हन के पिता ने दूल्हे के परिवार को फोन किया। तब पता चला कि दूल्हा बिना किसी को बताए कहीं चला गया है। दूल्हे के परिवार वाले भी उसकी तलाश कर रहे थे। दुल्हन के पिता ने इस घटना की सूचना थाने में दी। लेकिन बदनामी के डर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद परिवार ने तुरंत एक रिश्तेदार युवक से बात की। उसी मंडप में दुल्हन की शादी दूसरे युवक से करा दी गई। थाना प्रभारी का कहना है कि मौखिक सूचना मिली थी। अगर कोई लिखित शिकायत आएगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।