लखनऊ-रायबरेली रोड पर पिकअप-कार की भीषण टक्कर:कई लोग घायल; मोहनलालगंज में लगा लंबा जाम; पुलिस को जानकारी नहीं

लखनऊ-रायबरेली रोड पर कनकहा के पास पिकअप और कार में भीषण टक्कर हो गई है। इसमें कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उधर, हादसे के बाद रोड पर भीषण जाम लगा है। दुर्घटना कनकहा स्थित सरदार पटेल इंस्टिट्यूट के सामने हुई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में पिकअप चालक और कार चालक घायल हो गए हैं। पिकअप रायबरेली से लखनऊ आ रही रोड पर उल्टी दिशा में जा रहा था। वहीं, रायबरेली की तरफ से आ रही होंडा WRV कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में किसी की मृत्यु की जानकारी नहीं है, लेकिन कार चालक और पिकअप चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसके सिर और पैर में चोटें आई हैं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। मोहनलालगंज के कोतवाल अमर सिंह से इस मामले में बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, और उन्होंने यह जानकारी मीडिया से ही प्राप्त की है। घटना के बाद, इलाके में जाम की स्थिति बन गई है, और यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते लखनऊ रायबरेली रोड पर भीषड़ जाम लग गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...