गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़:फायरिंग में एक तस्कर घायल और गिरफ्तार, ट्रक से 22 गोवंश बरामद

उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। देवरामऊ जंगल में गौ तस्करी की सूचना पर पुलिस और डायल 112 की टीम ने कार्रवाई की। तस्करों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। भट्टाचार्य मोड़ पर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान अमेठी के तेतारपुर निवासी जाबिर पुत्र कासिम घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। घायल तस्कर को उपचार के लिए सीएचसी सफीपुर ले जाया गया। एक अन्य तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। तमंचा-कारतूस बरामद
पुलिस ने मौके से गौ तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जब्त किया, जिसमें 22 गोवंश लदे हुए थे। इसके अलावा एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया। सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया कि गोवंश तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और फरार तस्कर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।