रोडवेज बस के नीचे आकर छात्रा की मौत:रामपुर में कॉलेज से लौटते वक्त हुआ हादसा, फाइनल ईयर की स्टूडेंट

रामपुर में बैचलर ऑफ आर्ट्स की फाइनल ईयर छात्रा की रोडवेज बस से उतरते समय मौत हो गई। मिलक थाना क्षेत्र के परम गांव की 22 वर्षीय शशि गंगवार कॉलेज में पेपर देकर लौट रही थी। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस से उतरते समय चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी, जिससे वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई। घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा के बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की और परिजनों को सूचित किया। मृतक के पिता छोटेलाल ने बताया कि शशि उनकी सबसे छोटी बेटी थी और सुबह पेपर देने के लिए घर से निकली थी। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक और कंडक्टर की तलाश जारी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।