नहर में गिरी कार, परिवार के 4 सदस्यों की मौत:बुलंदशहर में शादी समारोह से लौटते समय हादसा, एक महिला की हालत गंभीर

बुलंदशहर के गुलावठी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 5 बजे एक अल्टो कार नहर में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अमरोहा के नंगला नसीर के रहने वाले परिवार के 5 लोग कार में सवार थे। इनमें निपेंद्र (40), उनकी पत्नी कौशल (39), कन्हैया (16), वंशिका (16) और हर्ष (10) शामिल थे। कन्हैया और वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। निपेंद्र और हर्ष ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। कौशल अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। परिवार सिकंद्राबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वापसी के दौरान गुलावठी के पितुबास में यह हादसा हुआ। सुबह का समय होने के कारण अंधेरा था। कार चालक को नहर का मोड़ नहीं दिखा और कार सीधे नहर में जा गिरी। कार में सवार सभी लोग पानी में फंस गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक नहर का मोड़ काफी खतरनाक है। अंधेरे में यह मोड़ दिखाई नहीं देता। इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। खबर अपडेट हो रही है...