संतान न होने से परेशान महिला ने दी जान:इटावा में घर में लगाया फांसी का फंदा, 6 साल पहले हुई थी शादी

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की श्री धाम कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय काजल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काजल की शादी 6 साल पहले धमना की मढैया थाना बढपुरा निवासी सोमवीर से हुई थी। सोमवीर किराए की दुकान पर परचूनी का काम करता है। शादी के बाद से काजल को कोई संतान नहीं हुई थी। इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी और इलाज भी करवा रही थी। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे की घटना है। काजल ने अपने कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा लगा लिया। सास राजवती ने जब कमरे का दरवाजा बंद देखा तो कई बार आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने बेटे सोमवीर को सूचना दी। सोमवीर ने दरवाजा तोड़कर देखा तो काजल फांसी पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीओ सिटी और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।